Punjab : तेज रफ्तार कार का कहर, स्कूटी चालक को रौंदा, मौके पर थमी सांसें

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 05:42 PM (IST)

मोगा,  (आजाद) : आज निगाहा रोड मोगा पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने के कारण स्कूटी चालक अशोक कुमार (62) निवासी गांधी नगर मोगा की मौत हो जाने का पता लगा है। हादसे की जानकारी मिलने पर थाना सिटी साऊथ के सहायक थानेदार रछपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे तथा जांच के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोगा भेजा गया।

उन्होंने कहा कि अशोक कुमार आटे की सेल-परचेज का काम करता था। आज जब वह अपनी स्कूटी पर जा रहा था, तो तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया, इस हादसे में उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के बेटे चंद्र गुप्ता के बयानों पर अ.ध. 194 के तहत कार्रवाई करने के बाद लाश को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News