Jalandhar में पंजाब बंद का असर! तस्वीरों में देखें शहर का हाल

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 10:00 AM (IST)

जालंधर :  जालंधर शहर में भी आज पंजाब बंद का असर देखने को मिल रहा है। गुरु नानक मिशन चौक पर सिख संगठनों का धरना-प्रदर्शन देखने को मिला रहा है। दुकानदारों द्वारा पंजाब का बंद समर्थन किया जा रहा जिसके चलते बाजार पूरी तरह से बंद हैं। 

PunjabKesari

कई चौंकों पर पुलिस बल तैनात है। इस दौरान लोगों को भी आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बंद के चलते प्राइवेट स्कूलों में गत दिन ही छुट्टी की घोषणा कर दी थी जिसके चलते प्राइवेट स्कूल बंद है। 

PunjabKesari

आपको बता दें कि, कौमी इंसाफ मोर्चा ने बंदी सिखों की रिहाई के लिए पंजाब बंद ऐलान किया था। कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा सिख संगठनों और किसान संगठनों के सहयोग से पंजाब बंद का दिया गया आह्वान आज पूरे प्रदेश में सफल होता दिखाई दे रहा है।

PunjabKesari

पंजाब बंद के दौरान बाजार, पब्लिक ट्रांसपोर्ट आदि बंद रहेंगे। वहीं जत्थेबंदियों का कहना है कि लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसे ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह से बहाल रहेंगी। 

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News