Punjab: बेअदबी मामले में बड़ी खबर, आज होंगे बड़े खुलासे

punjabkesari.in Thursday, Aug 22, 2024 - 09:22 AM (IST)

खन्ना: खन्ना के शिवपुरी मंदिर में 15 अगस्त को तड़के हुई चोरी और शिवलिंग खंडित करके बेअदबी मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों अनुसार पुलिस ने 4 आरोपियों को काबू कर लिया है। 

सूत्रों के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कई ठिकानों पर छापेमारी की। चार आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के जिलां अलीगढ़ और मेरठ से संबंधित है। इनका एक साथी दिल्ली जेल में बताया जा रहा है। इस पूरे ऑपरेशन में खन्ना, बटाला, नंगल और चंडीगढ़ पुलिस का भी अहम सहयोग बताया जा रहा है।

हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इस संबंध में पंजाब के डी.जी.पी गौरव यादव या लुधियाना रेंज के डी.आई.जी. धनप्रीत कौर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती हैं। इस मामले में आज बड़े खुलासे हो सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News