पंजाब के स्कूलों में मिड-डे मील को लेकर नए निर्देश जारी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 06:31 PM (IST)

पंजाब डेस्क:  पंजाब के स्कूलों में मिड-डे मील को लेकर नए निर्देश जारी हुए हैं। पंजाब सरकार ने पीएम पोषण योजना के तहत स्कूलों में दिए जाने वाले मिड-डे मील (दोपहर के भोजन) को लेकर जारी आदेशों के अनुसार स्कूलों में विद्यार्थियों को निर्धारित साप्ताहिक मेन्यू के अनुसार ही भोजन उपलब्ध करवाना होगा।

विभाग द्वारा सभी जिला अफसरों को निर्देशा जारी कर कहा गया है कि विद्यार्थियों को कतार में बैठाकर मिड-डे मील इंचार्ज की निगरानी में भोजन कराया जाए। यदि किसी स्कूल में तय मेन्यू के अनुसार भोजन तैयार नहीं किया जाता या निर्देशों का उल्लंघन किया जाता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल प्रमुख की होगी। यह साप्ताहिक मेन्यू 1 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक लागू होगा। सभी स्कूलों को निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

नए मैन्यू के अनुसार

सोमवार- दाल-रोटी
मंगलवार- राजमा, चावल और खीर
बुधवार- काले चन्ने/सफेद चन्ने (आलू मिलाकर) और पूरी/रोटी
वीरवार- कढ़ी (आलू और प्याज के पकौड़े डालकर) और चावल
शुक्रवार- मौसमी सब्जी और रोटी

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News