पंजाब भाजपा "प्रदेश कार्यकारिणी बैठक" आयोजित, जानें क्या बोले तरुण चुघ
punjabkesari.in Monday, Jul 15, 2024 - 01:38 PM (IST)

पंजाब डेस्क : भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रिय महासचिव तरुण चुघ लुधियाना में आयोजित पंजाब भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उनके भाषण को सुन सभी कार्यकर्ताओं की तालियों द्वारा पूरा भवन तालियों से गूंज उठा l इस दौरान तरुण चुघ ने कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में संगठन को सुदृढ़ता प्रदान करने में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहा है, मुझे उनकी मेहनत और लग्न पर गर्व है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ऐसा पहला प्रधानमंत्री है जोकि तीसरी बार लगातार पी.एम. बना है।
पंजाब भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक लुधियाना के कासा ला बैरन में आयोजित की गई है। पार्टी के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इसमें प्रमुख रूप से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, रवनीत सिंह बिट्टू, भाजपा प्रदेश के सह प्रभारी नरेंद्र सिंह रैना, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, संगठन महामंत्री श्रीनिवासन सुलू समेत कई केंद्रीय नेता पहुंचे। बैठक में पार्टी की आगे की रणनीति और पंजाब की राजनीति पर मंथन होगा। साथ ही पार्टी का सदस्यता अभियान भी शुरू किया जाएगा। पार्टी का मकसद पंजाब में अपने आधार को और मजबूत बनाना है। इसके अलावा विधानसभा उपचुनाव, नगर निगम चुनाव और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी का रोड मैप तैयार करना है।
बैठक में राज्य के राजनीतिक हालातों पर चर्चा हुई। इसके साथ-साथ पंजाब में पार्टी को मजबूत करने के अलावा विस्तार करने पर चर्चा हुई। विशेषकर पंजाब में भाजपा में पार्टी विस्तार के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की हालत बहुत खराब है। लोग डरे हुए हैं। पंजाब 'आप' से नहीं संभल रहा। लोगों की उम्मीद बीजेपी पर टिकी है और वह देखना चाहते हैं कि पंजाब में बीजेपी की सरकार बने।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here