Punjab : लापता चल रहे व्यक्ति का संदिग्ध हालातों में मिला शव, इलाके में फैली दहशत

punjabkesari.in Sunday, Aug 25, 2024 - 10:56 PM (IST)

लुधियाना : कुछ दिनों से लापता चल रहे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालातों में जवद्दी पुल के नजदीक पड़ा मिला। मृत गिल कालोनी का रहने वाला बलवीर सिंह (31) है। थाना डाबा की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्प्ताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। जांच अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि बलवीर सिंह बुधवार से लापता चल रहा था। उसके परिवार ने डाबा में शिकायत दी हुई थी। शनिवार रात को सूचना मिली कि जवद्दी पुल के नजदीक एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था।

पुलिस मौके पर पहुंची जब पहचान की गई तो शव बलवीर सिंह का निकला। जोकि लेबर का काम करता था। परिवार के मुताबिक बलवीर सिंह काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। उसने अपने भाई को कॉल कर कहा था कि वह परेशान है, इसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News