बस में मुफ्त सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ी खबर, लिया गया अहम फैसला
punjabkesari.in Friday, Oct 31, 2025 - 12:38 PM (IST)
चंडीगढ़/जालंधर: पंजाब रोडवेज/पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन ने 31 अक्टूबर, शुक्रवार को प्रस्तावित हड़ताल और प्रदर्शन का अपना ऐलान वापस ले लिया है।
यूनियन के महासचिव शमशेर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार 31 अक्टूबर को किलोमीटर स्कीम से संबंधित टेंडर जारी करने जा रही थी। इस टेंडर के विरोध में यूनियन ने घोषणा की थी कि 31 अक्टूबर को पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के कर्मचारी जालंधर बंद रखेंगे और रामामंडी में प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा, संगरूर में मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने की भी योजना थी।
लेकिन अब सरकार ने इस टेंडर को फिलहाल टाल दिया है और आगे की तारीख के लिए स्थगित कर दिया है। इसी कारण यूनियन ने अपने इन प्रदर्शनों को वापस लेने का निर्णय किया है। हालांकि, पंजाब रोडवेज/पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन अब 31 अक्टूबर को तरणतारण उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार की नीतियों और खामियों के खिलाफ तरणतारण के लोगों को जागरूक करते हुए विरोध-प्रदर्शन करेगी।

