पंजाब में बसों की हड़ताल को लेकर आई बड़ी Update

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2024 - 11:39 AM (IST)

पंजाब डेस्कः अगर आप भी बसों में सफर करते हैं तो यह आपके लिए अहम खबर है। दरअसल, पंजाब रोडवेज, पनबस और पी.आर.टी.सी. के कच्चे कर्मचारियों द्वारा की गई 2 दिवसीय हड़ताल वापिस ले ली गई है। अब 13 मार्च को भी सरकारी बसें आम जैसे चलेंगी।

उक्त जानकारी यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता हरकेश विक्की पटियाला ने दी है। उनका कहना है कि यूनियन प्रधान रमेश गिल सहित अन्य पदाधिकारियों और ट्रांसपोर्ट विभाग के  डॉयरेक्टर और पी.आर.टी.सी. के एम.डी. के बीच बैठक हुई, जिसमें मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल वापिस ले ली गई है। 

गौरतलब है कि इससे पहले पनबस, पी. आर. टी. सी. के कच्चे कर्मचारियों की ओर से 13 मार्च को सरकारी बसों का चक्का जाम करने का ऐलान किया गया था और कहा गया था कि 13 मार्च यानी आज प्रदेश में कोई भी सरकारी बस नहीं चलेगी। फिलहाल, बस हड़ताल स्थगित होने के बाद सरकारी बसों में सफर करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है और अब लोग आराम से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News