CM मान ने जालंधर में रखी कैबिनेट मीटिंग, जानें किस दिन होगी
punjabkesari.in Monday, May 15, 2023 - 09:32 AM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर: पंजाब सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 17 मई दिन बुधवार को जालंधर में होने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है।
“ਸਰਕਾਰ ਤੁਹਾਡੇ ਦੁਆਰ”
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 15, 2023
ਵਾਅਦੇ ਮੁਤਾਬਕ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਅਗਲੀ ਕੈਬਨਿਟ ਮੀਟਿੰਗ 17 ਮਈ ਬੁੱਧਵਾਰ ਨੂੰ ਸਵੇਰੇ 10:30 am ਸਰਕਟ ਹਾਊਸ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਹੋਵੇਗੀ..ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਸਮੇਤ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਈ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਨੂੰ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਸਮੇਤ ਪੁਰਾਣੇ ਲਟਕਦੇ ਮਸਲਿਆਂ ਨੂੰ ਹੱਲ ਕਰਨ ਤੇ ਵਿਚਾਰ ਹੋਵੇਗਾ ਅਤੇ ਤੁਰੰਤ ਫੈਸਲੇ ਲਏ ਜਾਣਗੇ …
अपने वायदे के मुताबिक पंजाब सरकार की अगली कैबिनेट मीटिंग 17 मई बुधवार सुबह 10.30 बजे सर्किट हाउस जालंधर में होगी। मुख्यमंत्री मान ने बताया कि इस मीटिंग में जालंधर सहित पंजाब के कई विकास कार्यों को मंजूरी दी जाएगी और इसके साथ ही पुराने लटकते मामलों को हल करने पर विचार होगा और तुरंत फैसले लिए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले मान सरकार ने चंडीगढ़ से बाहर पहली बार लुधियाना में कैबिनेट मीटिंग की थी और उस समय कहा गया था कि अब कैबिनेट मीटिंग राज्य के अलग-अलग जिलों में हुआ करेगी, जहां लोगों के मामले हल होंगे।