Punjab : शहर में CID की दबिश, प्रसिद्ध इंस्टीच्यट के मालिक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Sunday, Sep 08, 2024 - 05:36 PM (IST)

लुधियाना : लुधियाना में उस समय खलबली मच गई, जब एक करोड़ों रुपए के ठगी के मामले में कोलकाता की सी.आई.डी. टीम ने शहर में रेड कर दी। बताया जा रहा है कि गुलजार ग्रुप आफ इंस्टीच्यूट के मालिक को एक फ्राड केस में सी.आई.डी. ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी अनुसार उक्त ग्रुप के मालिकों पर कोलकाता के जे.आई.एस. ग्रुप के साथ 25 करोड़ रुपए का फ्राड करने के आरोप लगे हैं, जिसके चलते सी.आई.डी. ने लुधियाना में दस्तक दी और उक्त इंस्टीच्यूट के मालिक दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सी.आई.डी. दोनों आरोपियों को थाना डिवीजन नं. 5 में लेकर गई तथा वहां पर गहन पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि उक्त इंस्टीच्यूट के मालिक हरकीरत सिंह और गुरकीरत सिंह ने कोलकाता जे.आई.एस. ग्रुप के साथ करीब 25 करोड़ रुपए की ठगी की है, जिसके चलते सी.आई.डी. ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि कोलकाता की टीम रविवार को उन्हें अदालत में पेश कर अपने साथ कोलकाता लेकर जाएगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News