Punjab में पेट्रोल-डीजल पर सख्ती: पंपों पर चिपकाए Notice, लग गई पाबंदी

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 12:41 PM (IST)

पंजाब डेस्क : अमेरिका-इसराइल और इरान युद्ध का असर पंजाब में देखने मिल रहा है। पंजाब के लोगों में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार मची हुई है। बीते कई दिनों से लोग लगातार पेट्रोप पंपों पर लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। लोग अपने वाहनों के साथ-साथ ड्रमों और कैनियों में भी पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं। इसी बीच नए सख्त आदेश लागू हुए हैं। पंप मालिकों ने अपने पंपों पर नोटिस चिपका दिए हैं, जिससे नई हलचल पैदा हो गई है। 

PunjabKesari

कल बीते दिन जहां जालंधर और लुधियाना में एक-एक पेट्रोल पंप बंद हो गया था वहीं आज अमृतसर में रानी के बाग वाले पंप पर पेट्रोल खत्म हो गया है। इस दौरान मिली जानकारी के अनुसार पंप मालिकों ने वहां पर नोटिस चिपका कर पाबंदी के आदेश  जारी कर दिए है। 

सख्त एडवाइजरी जारी

जिला मोगा में सख्त एडवाइजरी जारी हो गई है। जिले में फूड एंड सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट ने पेट्रोल पंप मालिकों को  कहा कि ड्रमों और कैनियों में डीजल भरने पर रोक लगाई जाए। इस तरह से स्टोरेज और ब्लैकमार्केटिंग पर रोक लग सकती है। वहीं पेट्रोल पंप एसोसिएशन का इसका विरोध करते हुए कहा कि, ये गलत है। एसोसिएशन ने कहा कि, डीजल का इस्तेमाल पंपों, जनरेटरों और मोटर आदि में होता है। इन्हें उठाकर पेट्रोल पंप पर लागना असंभव है। इस तरह से लोगों में डर का मौहाल पैदा हो जाएगा।

वहीं जिला लुधियाना में साफ कह दिया गया है कि, अब सिर्फ गाड़ियों में ही तेल मिलेगा। कैनियनों, ड्रमों में पेट्रोल-डीजल देना बंद कर दिया गया है। अगर चंडीगढ़ की बात करें तो वहां भी ड्रम में डीजल बेचना बंद कर दिया गया है। इसी के साथ पठानकोट व मोहाली में पेट्रोल डीजल को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News