1 मई को लोग अपने घरों की छतों पर लहराए तिरंगाः जाखड़

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2020 - 10:23 AM (IST)

 

जालंधर(धवन): केंद्र सरकार की तरफ से कोरोना वायरस खिलाफ लड़ाई में गैर-भाजपा शासित राज्यों के साथ भेदभाव करने दे मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस ने राज्य के सभी नागरिकों को 1 मई को अपने घर/छतों पर खड़े होकर राष्ट्रीय झंडा लहराने के लिए कहा। पार्टी ने केंद्र से तुरंत 20,000 करोड़ की राहत राशि मांगी है।

पंजाब कांग्रेस समिति के प्रधान सुनील जाखड़ ने यह मामला वीडियो कानंफ्रसिंग के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के समक्ष उठाया। मुख्यमंत्री ने भी अपनी तरफ से इस पर पूरी सहमति दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्फ्यू /लॉकडाऊन के कारण पंजाब को हर माह 3360 करोड़ रुपए का नुक्सान हो रहा है। पूरे साल में राज्य को 50,000 करोड़ का नुक्सान होने का अनुमान है। राज्य को अभी तक केंद्र से इस संकट से निपटने के लिए कोई मदद नहीं मिली है। जाखड़ ने कहा कि 1 मई का दिन इस लिए चुना गया है क्योंकि उस दिन पूरे देश में लेबर डे मनाया जाता है। ऐसा कर कर हम केंद्र से पंजाब के लिए अधिकार मांगेगे। पंजाब भारत का एक अटूट अंग है। केंद्र सरकार को पंजाब से भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी मांग करती है कि केंद्र को तुरंत 20, 000 करोड़ की राशि रिलीज कर देनी चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News