मूसेवाला हत्या मामले में राज्यपाल से मिला पंजाब कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, सरकार पर उठाए सवाल

punjabkesari.in Wednesday, Jun 01, 2022 - 03:42 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में पंजाब कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल की तरफ से पार्टी प्रधान राजा वड़िंग के नेतृत्व में बुधवार को राज्यपाल के साथ मुलाकात की गई। मुलाकात के बाद मीडिया के साथ बातचीत करते राजा वड़िंग ने बताया कि उन्होंने सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले की जांच एन. आई. ए. से करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने की जगह कम कर दी है। यहां तक कि सुरक्षा वापसी के आर्डर सावर्जनिक करने वालों खिलाफ भी कार्यवाही की जानी चाहिए।  साथ ही कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद थे, जिन्होंने पंजाब सरकार पर कई तरह के सवाल उठाए। 

वहीं राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट सांझी करते लिखा," लुधियाना में बस कंडक्टर के साथ हुई लूट ने पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह हिला दिया है...जालंधर हाईवे पर दिन -दिहाड़े बंदूक के बल पर कंडक्टर  से थैला छीन कर ले जाना अपराधियों के बढ़े हुए हौसले को बयान करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधी कानून को पीछे कर सरेआम वारदात कर रहे हैं और राज्य में आम आदमी डर से सहमा हुआ है। वहीं राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को कहा कि भगवंत मान जी पंजाब जंगल राज की तरफ बढ़ रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News