पंजाब में कल सरकारी छुट्टी! जारी की गई Notification
punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 10:33 AM (IST)
चंडीगढ़: पंजाब में मंगलवार, 15 सितंबर को आरक्षित छुट्टी घोषित की गई है। दरअसल, 15 सितंबर को ‘संवत्सरी दिवस’ है, जिसके मद्देनजर यह आरक्षित छुट्टी घोषित की गई है।

पंजाब सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सरकारी कर्मचारियों को कुल 27 आरक्षित छुट्टियां दी गई हैं, जिनमें से कर्मचारी अपनी पसंद की कोई 2 आरक्षित छुट्टियां ले सकते हैं। इन छुट्टियों की सूची में सितंबर महीने में 20, 25 और 28 सितंबर को भी आरक्षित छुट्टी घोषित की गई है। हालांकि, यह स्पष्ट कर दें कि 15 सितंबर को पूरे पंजाब में Gazetted छुट्टी नहीं है, बल्कि यह केवल आरक्षित छुट्टी है। इसलिए स्कूल, कॉलेज और व्यावसायिक संस्थान सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।

