पंजाब की सियासत में हलचल, कांग्रेस जल्द कर सकती है नए प्रधान का ऐलान
punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 01:40 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान को लेकर जल्द फैसला लिया जा सकता है। इसे लेकर दिल्ली में मंथन होगा और इस संबंध में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे, और के. सी. वेणुगोपाल पंजाब इंचार्ज भूपेश बघेल से चर्चा करेंगे।
जानकारी मिली है कि पंजाब इंचार्ज भूपेश बघेल को दिल्ली बुलाया गया है। पंजाब के नेताओं से मुलाकात कर कुछ दिन पहले हाईकमान ने कहा था कि आखिरी फैसला हाईकमान द्वारा ही मीटिंग कर लिया जाएगा। पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान के पद के लिए चरणजीत सिंह चन्नी, परगट सिंह, सुखजिंदर सिंह रंधावा, राणा गुरजीत सिंह विजय सिंगला, अमर सिंह का नाम चर्चा में है। गौरतलब है कि बीते दिनों भाजपा द्वारा पंजाब में नए प्रधान का ऐलान किया गया है जिसके बाद अब कांग्रेस भी हरकत में आ गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

