पंजाब में कोरोना से 20 मरीजों की मौत, 488 नए मामले आए सामने

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2020 - 09:10 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण से पिछले चौबीस घंटों में बीस मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में अब तक संक्रमितों की मौत का आंकडा 462 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर आज यहां जारी बुलेटिन के अनुसार आज जालंधर में पांच, लुधियाना सात, पटियाला पांच, गुरदासपुर, संगरूर तथा फतेहगढ़ साहिब जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई। अभी 25 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटों में 488 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 222 लुधियाना, जालंधर 34, अमृतसर 39, संगरूर 36, मानसा 15, बरनाला 13, पठानकोट 15, बठिंडा 14, फिरोजपुर 14 शामिल हैं। राज्य में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 19 हजार को पार कर गई। सक्रिय मरीजों की संख्या 6062 हो गई। राज्य में अब तक 611609 संदिग्धों के सेंपल लिए जा चुके हैं। राज्य में 12491 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News