Punjab : इन्फ्लुएंसर और जूता कारोबारी पर जानलेवा हमला, हाईवे पर घेरी कार और... जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Saturday, Sep 13, 2025 - 11:58 AM (IST)

लुधियाना: लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और जूता कारोबारी हनी सेठी की कार पर हमला किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात जब हनी सेठी दुकान बंद करके घर लौट रहा था, तभी दिल्ली हाईवे पर अचानक एक स्कॉर्पियो गाड़ी उसकी कार के सामने आकर रुकी। इस दौरान स्कॉर्पियो से एक हथियारबंद युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर निकला और हनी की कार पर हमला कर दिया। यह पूरी घटना कार में लगे डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई है। हमले के बाद हनी सेठी तुरंत गाड़ी लेकर दोराहा थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। 

PunjabKesari

वहीं दावा किया जा रहा है कि, पुलिस ने शक जताया है कि गुरिंदर सिंह प्रिंकल के इशारे पर हमला किया गया। प्रिंकल ने अपने साथ भेजकर हमला किया है। पुलिस ने प्रिंकल को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद पाया गया। फिलहाल, दोराहा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उसके उपरांत पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।

आपको बता दें कि इन्फ्लूएंसर और जूता कारोबारी गुरविंदर सिंह प्रिंकल और हनी सेठी की पुरानी रंजिश है, जबकि पहले ये दोनों दोस्त थे। हाल ही में प्रिंकल पर 2022 में एडवोकेट गगनप्रीत की पत्नी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप था। प्रिंकल को अदालत ने जेल भेज दिया था। हनी सेठी ने उस समय ये भी कहा था कि प्रिंकल हर किसी की मां-बहन को सोशल मीडिया पर गलत बोलता था।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News