Punjab : नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा, नगर कौंसिल टीम की बड़ी कार्रवाई
punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2026 - 12:52 AM (IST)
नंगल (सैनी): पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम और नगर कौंसिल द्वारा अवैध कब्जों को हटाने की शुरू की गई मुहिम के तहत आज नंगल के राजनगर/ शहीद भगत सिंह नगर में नगर कौंसिल की टीम ने पुलिस बल के साथ कथित नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जे.सी.बी. मशीन से अवैध निर्माण को हटाया।
इस संबंध में जानकारी देते नंगल के डी.एस.पी. नवीनपाल सिंह लेहल ने बताया पुलिस द्वारा नशा तस्करी से जुड़े व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है और नगर कौंसिल नंगल की ओर से कथित शिव कुमार उर्फ बंटी निवासी राज नगर नंगल के खिलाफ उसके मकान के सामने कथित तौर पर किए गए अतिक्रमण तथा अवैध निर्माण को गिराने के संबंध में पुलिस सहायता मांगी गई थी।
इस दौरान पुलिस द्वारा शिव कुमार उर्फ बंटी का आपराधिक रिकॉर्ड चेक किया गया। उन्होंने बताया कि कथित उक्त व्यक्ति के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कथित 3 मामले दर्ज हैं और वह नशा तस्करी से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त रहा है। पुलिस सहायता के बीच आज नगर कौंसिल नंगल की टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के कथित अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई की गई।

