अहम खबर: गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पंजाब  में जारी हुआ Red Alert

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2023 - 09:31 PM (IST)

जालंधर: सी.एम. मान के निर्देश पर पंजाब में गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर पूरे राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव ने राज्य के सभी सी.पी./एस.एस.पी के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और सभी जिलाध्यक्षों को अपने अधिकार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आदेश दिए हैं। इस दौरान डी.जी.पी. गौरव यादव ने सभी स्टेशन हाउस अधिकारियों और गजटेड अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह के अंत तक फील्ड में रहने के लिए भी कहा है।

राज्य के अहम जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए चंडीगढ़ से सीनियर अधिकारियों को तैनात किया गया। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है। इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए  ए.डी.जी.पी. अर्पित शुक्ला जालंधर में सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए खुद मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि डी.जी.पी. पंजाब ने सभी व्हीकलों की जांच के आदेश दिए हैं। अंतरराज्यीय और सरहदों को सील कर दिया गया है। पंजाब के लोगों से भी अपील की है कि वह सतर्क रहे, अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए।  

आगे उन्होंने कहा कि लोग इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर 112 या 181 पर पुलिस को सूचित कर सकते हैं। जानकारी के लिए आपको बदा दें पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित वीरवार को जालंधर में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News