पंजाब चुनावों पर भी पड़ सकता है प्रशांत किशोर की टीम को ''नजरबंद'' करने का असर

punjabkesari.in Tuesday, Jul 27, 2021 - 01:20 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में चुनाव आने को बस कुछ ही समय रह गया है। ऐसे में सभी राजनितिक पार्टियां सक्रीय हो गई है। लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई थी कि प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC की A23 सदस्यीय टीम को नजरबंद कर दिया गया है। वह टीम 2023 के राज्य विधानसभा चुनावों से पहले ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृमापणमूल कांग्रेस (TMC) के राजनीतिक मूल्यांकन करने वाली है। वह पिछले सप्ताह से त्रिपुरा के अगरतला के एक होटल में थी। वहीं अब स्थानीय पुलिस ने "होटल में नजरबंद" कर दिया। हालांकि इस बात का पुलिस की तरफ से साफ़ इंकार किया जा रहा है। प्राशसन ने इन सभी खबरों का खंडन किया है। 

अब चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की टीम पर ऐसी खबरे आने के बाद पंजाब विधानसभा पर भी इसका असर पड़ सकता है। जहां पहले की कांग्रेस का कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रहा उस पर अब ऐसी खबरे सामने आना कैप्टेन की रणनीति को भी खराब कर सकता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये मामला सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस के वर्करों और नेताओं की तरफ से निशाने साधे जा रहे है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News