Punjab : डेरा ब्यास जाने वाली संगत के लिए Good News, 21 मार्च से...

punjabkesari.in Tuesday, Mar 18, 2025 - 12:05 AM (IST)

जालंधर (पुनीत):  ब्यास में राधा स्वामी सत्संग के भक्तों की सुविधा हेतु स्पैशल (ट्रेन संख्या 04565 -04566 सहारनपुर-ब्यास) चलाई जा रही है। 21 मार्च यह स्पेशल ट्रेन 04565 सहारनपुर से रात्रि 8.50 पर चलकर अगले दिन सुबह 2.15 पर ब्यास पहुंचेगी। वापसी में स्पेशल ट्रेन 04566 ब्यास से सहारनपुर के लिए 23 मार्च को दोपहर 3 बजे चलकर रात्रि 8.20 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन यमुनानगर जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, अम्बाला छावनी, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News