Punjab : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, इन स्टेशनों के बीच साप्ताहिक ट्रेन शुरू

punjabkesari.in Friday, Sep 19, 2025 - 11:14 PM (IST)

अमृतसर (जशन) : रेलयात्रियों के हित मे रेलवे द्वारा छेहर्टा और सहरसा रेलवे स्टेशनों के मध्य नई अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन का आज से शुभारम्भ किया जाएगा। छेहर्टा और सहरसा के बीच नई अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन 14628 का नियमित संचालन आज यानि कि 20 सितंबर से होगा। ट्रेन संख्या 14628 छेहरटा से सहरसा के लिए प्रत्येक शनिवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 14628 छेहर्टा से रात्रि दस बज कर 20 मिनट पर प्रस्थान करके 35 घंटे की यात्रा के बाद सुबह 10:00 बजे सहरसा पहुंचेगी।

अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन 14627 का नियमित संचालन दूसरी ओर से 22 सितंबर से किया जाएगा। ट्रेन संख्या 14627 सहरसा से छेहर्टा के लिए प्रत्येक सोमवार को रवाना होगी। ट्रेन संख्या 14627 सहरसा से दोपहर एक बजे प्रस्थान करके लगभग 38 घंटे की यात्रा के बाद सुबह 03:20 बजे छेहर्टा पहुंचेगी। डी.आर.एम. संजीव कुमार के अनुसार अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रैस अमृतसर, ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा,अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, चंदौसी, सीतापुर,बुढ़वल, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसवा बाज़ार, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, सीतामढ़ी, शिशो, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़ और सुपौल रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इस अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस में आठ स्लीपर श्रेणी के कोच, सामान्य (जनरल) श्रेणी के 11 कोच के अलावा पैंट्री कार की सुविधा भी उपलब्ध है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News