पंजाब सरकार ने डा. रणजीत सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया इस विभाग का डायरैक्टर

punjabkesari.in Sunday, Jun 05, 2022 - 06:35 PM (IST)

टांडा उड़मुड़ : मुख्यमंत्री पंजाब की परवानगी और राज्य सरकार ने टांडा के डा. रणजीत सिंह को परिवार कल्याण विभाग पंजाब के डायरैक्टर के तौर पर नियुक्ति की है। इस समय सिविल सर्जन जालंधर के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। पंजाब सरकार के सेहत और परिवार कल्याण विभाग के सचिव अजोय शर्मा आई.ए.एस. की तरफ से जारी हुक्मों अनुसार यह नियुक्ति की है। वह इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही डा. अरीत कौर का स्थान लेंगे। डा. अरीत कौर की नई तैनाती डायरैक्टर सेहत सेवाओं पंजाब के लिए की है। वह डा. गुरिन्दरबीर सिंह का स्थान लेंगी। इसके साथ ही डा. रोमन शर्मा, डायरैक्टर पंजाब हैल्थ व्यवस्था निगम को बतौर सिविल सर्जन जालंधर तैनात किया गया है। डा. रणजीत सिंह इससे पहले सिवल सर्जन होशियारपुर भी रह चुके हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News