पंजाब सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए दी यह मंजूरी

punjabkesari.in Saturday, Jul 16, 2022 - 05:19 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसी भी अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदा की स्थिति में राहत कार्यों का उचित प्रबंधन करने के लिए 'राज्य आपदा प्रबंधन कोष' (एस.डी.एम.एफ.) स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि एस.डी.एम.एफ. का गठन आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 48-1 (सी) के तहत किया गया है। उन्होंने कहा कि इस फंड के बनने से राज्य में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने से संबंधित परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। भगवंत मान ने आशा व्यक्त की कि इन कदमों से राज्य को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि इन फंडों का गठन 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों पर किया गया है। 2021 से 2026 तक एस.डी.एम.एफ. में राज्य का हिस्सा 25 फीसदी होगा जबकि केंद्रीय हिस्सा 75 फीसदी होगा। सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि वर्ष 2021 से 2026 तक एस.डी.एम.एफ. में कुल 729.60 करोड़ रुपए की राशि की व्यवस्था की की जाएगी और यह राशि किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा के लिए राज्य की तैयारियों को और मजबूत करने में मदद करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्थिति की गंभीरता को सुहृदयता से समझ रही है और किसी भी तरह की अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए ठोस तैयारी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और इस नेक काम में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News