Big Breaking: पंजाब सरकार हड़ताल की धमकी देने वालों पर हुई सख़्त, राज्य में लागू किया ये Act
punjabkesari.in Wednesday, Aug 30, 2023 - 11:04 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में ESMA एक्ट लागू कर दिया गया है जोकि 31 अक्तूबर तक लागू रहेगा। दरअसल, सी.एम. मान द्वारा दिए गए आदेशों के बाद रेवेन्यू विभाग ने ESMA एक्ट 1947 से संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी किया है। बता दें कि इस पत्र में कहा गया है कि पंजाब में हुई भारी बरसात के कारण अधिकतर जगहों पर पानी इकट्ठा हो गया है जिसके चलते हालात चिंताजनक बने हुए हैं।
इसी के मद्देनज़र निरंतर बांधों के फ्लड गेट खोले जा रहे हैं और साथ ही बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत कार्य भी जारी है। इसीलिए स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को छुट्टी नहीं दी जा सकती हैl इन हालातों के कारण पटवारी, कानून और सर्कल रेवेन्यू अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति होना लाज़मी है ताकि राहत कार्यों को ठीक ढंग से किया जा सके। रेवेन्यू विभाग के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी के.ए.पी. सिन्हा द्वारा ये जानकारी पत्र के ज़रिए दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here