अहम खबर:  पंजाब IG उमरानंगल को लेकर पंजाब सरकार ने जारी किए ये आदेश

punjabkesari.in Thursday, Jul 11, 2024 - 08:13 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब में फरीदकोट के बरगाड़ी मामले निलंबित चल रहे IG परमराज सिंह उमरानंगल को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 2 फरवरी 2024 को बड़ी राहत प्रदान करते हुए उनके निलंबन के आदेश रद कर उन्हें बहाल करने के आदेश जारी किए थे। जिसके चलते अब पंजाब सरकार ने पत्र जारी कर आई.जी. उमरानंगल को सेवा में बहाल करने के आदेश जारी किए हैं। पंजाब सरकार ने पत्र में कहा है कि माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के 02.02.2024 के आदेशों के अनुपालन करते हुए आई.जी. परमराज सिंह उमरानंगल को तत्काल प्रभाव से सेवा में बहाल किया जाता है। नियमित नियुक्ति आदेश जारी होने तक वे डी.जी.पी., पंजाब के कार्यालय को रिपोर्ट करेंगे।

यह भी पढ़ें - Rain Alert: पंजाब सहित कई राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी

जिक्रयोग्य है कि बहिबल कलां और कोटकपूरा पुलिस फायरिंग मामले में गठित एसआईटी ने 2019 आईजी परमराज सिंह उमरानंगल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उमरानंगल को सस्पेंड कर दिया गया था।  

यह भी पढ़ें -विद्यार्थियों के लिए अहम खबर, PSEB ने जारी किए नए आदेश


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News