पंजाब सरकार ने सस्पेंड किए अधिकारी/कर्मचारी फिर से किए बहाल
punjabkesari.in Tuesday, Sep 12, 2023 - 01:12 PM (IST)

पंजाब डेस्क: विजिलेंस मामले में सस्पेंड 5 अधिकारियों व कर्मचारियों को पंजाब सरकार द्वारा फिर से बहाल कर दिया गया है। इस संबंधी पंजाब सरकार ने एक आदेश जारी कर उन 5 अधिकारियों और कर्मचारियों को बहाल कर दिया है, जिन्हें 2022 में विजिलेंस मामले में फंसने के बाद सस्पेंड कर दिया गया था।
ये सभी अधिकारी व कर्मचारी लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में तैनात थे। जिनमें कुलजीत कौर कार्यवाहक अधिकारी, जगदेव सिंह ट्रस्ट इंजीनियर, इंद्रजीत सिंह जूनियर इंजीनियर, प्रवीण कुमार क्लर्क और संदीप शर्मा कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं।
बता दें कि इन अधिकारियों और कर्मचारियों को विजिलेंस ने 14 जुलाई 2022 और 28 जुलाई 2022 में दर्ज मुकद्दमा नंबर 8 और 9 दर्ज कर गिरफ्तार किया था, जिसके बाद सरकार ने इनके सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए थे। सरकार ने अब इन अधिकारियों और कर्मचारियों की बहाली को लेकर आदेश जारी कर दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here