मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सी.एम. मान ने बुलाई पहली मीटिंग, इस एजैंडे पर होगी चर्चा

punjabkesari.in Monday, Jul 04, 2022 - 06:26 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार के बाद सी.एम. मान ने पहली कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। 5 जून यानी कल मंगलवार को दोपहर 3.30 बजे पंजाब सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में सी.एम. मान के नेतृत्व में यह कैबिनेट बैठक होगी। मीटिंग का एजैंडा बाद में जारी किया जाएगा। पंजाब सैक्रेट्रीएट के अनिरुद्ध तिवारी ने इस बारे जानकारी दी है। सभी मंत्रियों व विधायकों को इसमें शामिल होने को कहा गया है। इस मीटिंग के दौरान 'आप' सरकार चुनावी वायदों से संबंधी कई अहम फैसले ले सकती है। 

बता दें कि पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में आज पांच मंत्रियों की और एंट्री हुई है, जिनमें अमन अरोड़ा, इंद्रबीर सिंह निज्जर, फौजा सिंह सरारी, चेतन सिंह जोड़ामाजरा व अनमोल गगन मान के नाम शामिल हैं। मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद सी.एम. मान ने कल मंत्रिमंडल की पहली बैठक बुलाई है। पंजाब सरकार की यह कैबिनेट मीटिंग काफी अहम मानी जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News