पंजाब सरकार का बड़ा कदम, अग्निकांड का शिकार हुए पशुपालक को दी बड़ी राहत

punjabkesari.in Wednesday, Jul 10, 2024 - 07:07 PM (IST)

भवानीगढ़, (कांसल): करीब दो महीने पहले 4 मई को नजदीकी गांव रामगढ़ में खेतों की आग के चपेट में आए बाड़े में 40 के करीब भेड़-बकरी के जलकर राख बन गई थी। आज पंजाब सरकार की तरफ से जारी 8 लाख 30 हजार रुपये का चेक पशुपालक महिंदर सिंह को क्षेत्र की विधायक नरिंदर कौर भराज द्वारा सौंपा गया।

इस मौके पर बोलते हुए हलका विधायक नरिंदर कौर भराज ने कहा कि दो महीने पहले गेहूं के सीजन के दौरान गांव रामगढ़ और घनौर जट्टा के पास खेतों में अचानक आग लग गई और इसने गांव रामगढ़ में महिंदर सिंह के बाड़े को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में महेंद्र सिंह की लगभग 40 बकरियां और भेड़ें आग की भेंट चढ़ गई।

इस संबंध में उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पूरी घटना की जानकारी दी और पूरी रिपोर्ट तैयार कर पंजाब सरकार को भेजी। इस संबंध में पंजाब सरकार ने आज महिंदर सिंह को 8 लाख 30 हजार रुपये की सहायता राशि भेजी है। जिससे अब इस गरीब के आंगन में भेड़-बकरियां फिर से दहाड़ेंगी। उन्होंने बताया कि आग की इस घटना में गांव घनौर जट्टा के राजदीप सिंह का तुड़ी का कुप्प और अन्य सामान भी जलकर राख हो गया था। जिससे उन्हें भी भारी नुकसान हुआ है, उन्हें भी पंजाब सरकार की ओर से 1 लाख 12 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। 19500 रुपये की सहायता राशि गुरचरण सिंह रामगढ़ को उनके क्षति के शेड के लिए सरकार द्वारा प्रदान की गई है।

भराज ने कहा सरकार प्रदेश के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। इस मौके पर भावुक महिंदर सिंह और गांववासियों ने इस मदद के लिए पंजाब सरकार और हलका विधायक का शुक्रिया अदा किया है। इस मौके पर उनके साथ आप के कई नेता मौजूद थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News