अमृतसर की DC साक्षी साहनी का तबादला, पंजाब सरकार ने जारी की List, देखें..

punjabkesari.in Wednesday, Oct 22, 2025 - 03:34 PM (IST)

चंडीगढ़/लुधियाना (हितेश): पंजाब में एक बार फिर तबादलों का दोर शुरू हो गया है, जिसके तहत दिवाली से अगले ही दिन 3 डीसी बदल दिए गए हैं। हालांकि काफी दिनों से आला अधिकारियों के ट्रांसफ़र की अटकलें लगाई जा रही थी  लेकिन पहले बाढ़ के दोरान बचाव कार्यों और फिर किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की ट्रांसफ़र लिस्ट जारी करने मे देरी होने की बात कही गई ।

PunjabKesari

अब दिवाली से अगले ही दिन माझा बेल्ट के 3 डीसी बदल दिए गए, जिनमें अमृतसर की डीसी साक्षी साहनी का नाम भी शामिल है। जिनके द्वारा बाढ़ के दोरान ग्राउंड जीरो पर पहुंच कर किए गए बचाव कार्यों के लिए लोगों के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से भी सार्वजनिक तोर पर तारीफ की गई थी। अब साक्षी साहनी को ग्रेटर मोहाली डिवेलपमेंट अथारिटी की मुख्य प्रशासक लगाया गया है और उनकी जगह अमृतसर के डीसी के रूप में दलविन्द्र जीत सिंह को लगाया गया है।

PunjabKesari
 
दलविन्द्र जीत सिंह इससे पहले डीसी गुरदासपुर थे और अब पठानकोट के डीसी आदित्य उप्पल को गुरदासपुर का डीसी लगाया गया है,  जिनकी जगह पर आईएएस अधिकारी पल्लवी पठानकोट की नई डीसी होंगी, जिन्हें नगर निगम कमिश्नर का चार्ज भी दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News