ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर हॉकी टीम को 2.25 करोड़ रुपए देगी पंजाब सरकार
punjabkesari.in Saturday, Jul 31, 2021 - 09:37 AM (IST)

चंडीगढ़: इस समय पूरी दुनिया में टोक्यो ओलंपिक्स का जलवा छाया हुआ है। कई देश पदक जीतने के लिए रेस में बने हुए है। भारत ने भी एक रजत पदक अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ भारत की उम्मीदें हॉकी के साथ भी बंधी हुई है।
ऐसे में इससे पहले ही पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने शुक्रवार को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने घोषणा की कि टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रहे राज्य के हॉकी खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतने की स्थिति में 2.25-2.25 करोड़ रूपये दिए जाएंगे। इससे पहले घोषणा की गयी थी अगर टीम स्वर्ण पदक अपने नाम करती है तो टीम को 2.25 करोड़ दिए जाएंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत अभी तक एक रजत पदक जीत चुका है। वहीं कई खेलों में अभी रेस में बना हुआ है। ऐसे में भारत की उम्मीदें हॉकी टीम के साथ भी बढ़ गई है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here