ठंड और घने कोहरे का कहर: तापमान की गिरावट से ठिठुरे लोग

punjabkesari.in Wednesday, Jan 03, 2018 - 04:42 PM (IST)

जालंधरः पंजाब में दिन प्रतिदिन ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कोहरे की सफेद चादर के कारण विजिबिलिटी बिल्कुल जीरो जीरो हो गई है, जिस कारण सड़क पर  गाडियों की रफ़्तार धीमी पड़ गई है। रेल यातायात पर भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है, जिस कारण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। कुछ ही दिनों में बढ़ी ठंड के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जहां लोग घर में रहने के लिए मजबूर हैं वहीं स्कूली बच्चे भी ठंड का शिकार हो रहे हैं। जालंधर, श्री मुक्तसर साहिब,बठिंडा तथा नवांशहर प्रशासन ने स्कूलों के समय में तबदीली कर दी है। इससे पहले स्कूलों का समय 9 बजे था, लेकिन अब यह समय बदल कर 10 बजे का कर दिया गया है। तस्वीरें मोगा, जालंधर और बठिंडा की है , जहां घने कोहरे का कहर दिखाई दे रहा है। जिस कारण लोग आग जलाकर ठंड से बचाव करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 


पंजाब की राजधानी चण्डीगढ सहित इन शहरों की लुढ़का तापमान

चण्डीगढ    10 डिग्री सैलसियस
जालंधर      12 डिग्री सैलसियस
बठिंडा        14 डिग्री सैलसियस
लुधियाना   15 डिग्री सैलसियस
अमृतसर    15 डिग्री सैलसियस
पटियाला    13 डिग्री सैलसियस

 

Related News

पंजाब में नशे का कहर जारी, ओवरडोज से युवक की मौ+त

CTU बस की पिकअप के साथ भयानक टक्कर, कई लोग घायल

पंजाब के इस इलाके में Firing, घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल

Jalandhar के लोगों पर मंडरा इस बीमारी का खतरा, रहे Alert

लोगों के लिए खतरे की घंटी! जारी हुआ Alert,  जरा बचकर...

पंजाब के इस इलाके में आया बाघ, लोगों में दहशत

पुलिस स्टेशन से महज 50 मीटर की दूरी पर धड़ल्ले से हो रहा ये काम, लोग परेशान

पंजाब में भूकंप के झटके से कांपी धरती, घरों से बाहर आए लोग

अगर आप भी हैं विदेश जाने के चाहवान, तो हरगिज न फंसे ऐसे लोगों के चक्करों में, वरना....

बारिश से कई लोगों की मौ+त! पंजाब सहित कई राज्यों के लिए  Alert जारी