Punjab : तेज बारिश ने बरपाया कहर, गिरी मकान की छत, 2 लोग गंभीर घायल

punjabkesari.in Thursday, Aug 29, 2024 - 09:57 PM (IST)

जलालाबाद  : बीती रात गांव बलेल के रुहेला में रात को तेज बरसात से शिंदर सिंह के घर की छत गिर गई, जिससे उसकी पत्नी प्रेम कौर और संदीप कौर पत्नी देश सिंह घायल हो गए।

संदीप कौर की टांग टूट गई, जिसे श्री मुक्तसर साहिब के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। प्रेम कौर का घर में इलाज चल रहा है। शिंदर सिंह ने बताया कि रात करीब 8 बजे बारिश के दौरान आवाज आई। बाहर जाकर देखा तो पत्नी और भाभी पर छत का मलबा गिरा था, जिससे दोनों घायल हो गईं और घर को भी नुकसान हुआ।

उन्होंने बताया कि एक मोटरसाइकिल, फ्रिज, कूलर आदि के अलावा अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गया। शिंदर सिंह ने पंजाब सरकार और हलका विधायक से मुआवजे की मांग की, जिस पर विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने कहा कि नुकसान की हरसंभव मदद दी जाएगी। इस मौके पर दविंदर सिंह सवना, राज सिंह नथू चिश्ती, मुख्तियार सिंह सरारी, गुरचरण सिंह, शिंगारा सिंह पूर्व सरपंच आदि मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News