Punjab : पूर्व सरपंच के बेटे की सड़क हादसे में मौत, दो दोस्त गंभीर जख्मी
punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 05:43 PM (IST)
अबोहर (सुनील भारद्वाज): गत रात्रि निकटवर्ती गांव रांजावाली निवासी और गांव के पूर्व सरपंच के बेटे की एक सडक हादसे में मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी बुरी तरह से घायल हो गए। जिनमें एक युवक की हालत गंभीर है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रात को ही फरीदकोट रैफर कर दिया गया। आज मृतक के परिजन बिनां पुलिस कार्रवाई और बिनां पोस्टमार्टम के शव को घर ले गए।
जानकारी के अनुसार गांव राजांवाली के पूर्व सरपंच पवन डेलू का बेटा दिव्यांश कुमार आयु करीब 18 साल गत रात्रि अपने दो दोस्तों दीपक पुत्र ओम प्रकाश व दीपक पुत्र सुधीर के साथ मोटरसाईकल पर शहर से वापिस अपने घर जा रहे थे कि जब वे गांव खांटवां के निकट पहुचें तो इसी दौरान उनकी एक पिकअप गाडी से टक्कर हो गई। जिससे तीनों बुरी तरह से घायल हो गए आसपास के लोगों ने इसकी सूचना 112 व ऐम्बूलेंस चालको को दी। जिस पर पुलिस टीम ने ऐम्बूलेंस चालकों व मौके पर मौजूद पिकअप चालक की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने दिव्यांश को मृत करार दे दिया।
घायल दीपक पुत्र सुधीर की हालत गंभीर होने पर उसे रैफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही थाना बहाववाला के प्रभारी दविन्द्र सिंह भी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचें और घटना का जायजा लिया।

