Punjab Holidays: 3 दिन लगातार छुट्टी, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 03:40 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब में एक बार फिर लगातार 3 छुट्टियां आ रही हैं। पंजाब में मार्च महीने के दौरान कई सार्वजनिक छुट्टियां पड़ने वाली हैं। इसी बीच विद्यार्थियों की परीक्षाओं का दौर भी शुरू हो चुका है, क्योंकि अधिकतर परीक्षाएं मार्च और अप्रैल में पूरी होती हैं। इस महीने होली और रमजान जैसे त्योहारों के साथ-साथ अन्य खास मौकों पर भी छुट्टियां निर्धारित की गई हैं।

21 मार्च को ईद-उल-फितर के मौके पर छुट्टी घोषित की गई है। इस दिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके अगले दिन 22 मार्च को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 23 मार्च को भी पंजाब में सरकारी छुट्टी रहेगी। इस दिन शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने अवकाश घोषित किया है। आपको ये बता दें, मार्च के अंत में भी 2 और महत्वपूर्ण छुट्टियां रहेंगी। 26 मार्च को राम नवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News