Punjab : इमिग्रेशन कंपनी ने मारी करोड़ों की ठगी, मालिक फरार, 3 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2024 - 08:49 PM (IST)

खन्ना : खन्ना के एजुकेशन हब जी.टी.बी. मार्कीट में कास्ट-वे इमिग्रेशन कंपनी की तरफ से पंजाब के विभिन्न जिलों में 500 से ज्यादा स्टूडैंट्स से करोड़ों रुपए की ठगी मारी गई। बहु-करोड़ी ठगी के इस मामले में खन्ना पुलिस ने कंपनी मालिक और उसके साथियों खिलाफ 3 अलग अलग केस दर्ज किए। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान अमृतपाल सिंह निवासी पटियाला, अंगदपाल निवासी सैक्टर-19ए मंडी गोबिंदगढ़ और तेजा सिंह निवासी कूहली कलां के तौर पर हुई। अभी भी कंपनी के मालिक गुरप्रीत सिंह बैनीपाल सहित एक दर्जन से अधिक आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश जारी है।

पीड़ित और उनके परिजन रोष जता रहे हैं। वे कंपनी के मालिक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हैं। 50 से अधिक पीड़ित गुरुवार को एस.एस.पी. अमनीत कौंडल से मिले। उन्होंने कहा कि कंपनी उनके करोड़ों रुपए लेकर भाग गई। बच्चों के सर्टीफिकेट, कागजात कंपनी के पास हैं। बच्चों का भविष्य खराब हो गया है। पुलिस कंपनी के मालिक को गिरफ्तार करे।

वहीं सबसे पहले दर्ज की एफआईआर में पुलिस की तरफ से अमृतपाल सिंह निवासी पटियाला को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के बाद उसका तीन दिनों का रिमांड हासिल किया गया था। अमृतपाल सिंह ने कास्ट वे कंपनी और इसके मालिक के गहरे राज उगले।

सिटी थाना 2 के एस.एच.ओ. गुरमीत सिंह ने बताया कि सिटी थाना 2 में पहला केस तेजा सिंह निवासी कूहली कलां और सुखप्रीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया। इस केस में अमृतपाल सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर रिमांड लिया गया था। 3 आरोपियों को पकड़ लिया है। बाकी की तलाश जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News