Punjab : भारत-पाक सरहद पर फिर से घुसपैठ, पाकिस्तानी ड्रोन बरामद

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2024 - 08:21 PM (IST)

तरनतारन (रमन): जिले के अधीन आती भारत-पाक सरहद नजदीक से बी.एस.एफ. द्वारा दोबारा ड्रोन बरामद किया गया है। थाना सराए अमानत खां की पुलिस ने 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बी.एस.एफ. 71 बटालियन के जवानों द्वारा भारत-पाकिस्तान सरहद नजदीक तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। तब बी.एस.एफ. के जवानों ने बी.ओ.पी. हवेलियां से एक ड्रोन बरामद किया।

सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में पहुंचे ड्रोन द्वारा हैरोइन की खेप भी पहुंची होगी। हैरोइन की बरामदगी को लेकर बी.एस.एफ. व पुलिस द्वारा सरहदी क्षेत्र में अब भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। थाना सराए अमानत खां के ए.एस.आई. कर्म सिंह ने कहा कि बी.एस.एफ. 71 बटालियन के इंस्पैक्टर लक्ष्मी शंकर के बयानों पर 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News