Raksha Bandhan: जेल में बंद कैदियों को राखी बांधने पहुंची बहनें, हुई भावुक

punjabkesari.in Saturday, Aug 09, 2025 - 10:43 AM (IST)

लुधियाना (स्याल): भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसी कड़ी के चलते जेल की सलाखों के पीछे बंद कैदीयों/हवालातीयो भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहने परिवारों के साथ ताजपुर रोड की सैट्रल जेल में काफी संख्या में पहुंच चुकी हैं।

और कई मीटर लंबी कतारो में लगकर अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रही हैं। जेल के सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिंह के अनुसार एडीजीपी (जेल) के आदेशों के चलते जेल प्रशासन की ओर से  ड्योढ़ी में कई बंदीयो भी भी बुलाया जा रहा है। जहां बहने बैठकर बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के साथ माथे पर तिलक भी कर मिठाई भी खिलाएंगी। इसके लिए पूर्ण व्यवस्था की गई है।और जेल प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा के चलते मुलाकात करने आने वाले परिजनों की गहनता से जांच के बाद मुलाकात भी दर्ज की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News