Punjab Lohri Lottery 2026: 500 रुपए की टिकट पर करोड़पति बनने का मौका, आ गई बंपर लॉटरी की डेट!

punjabkesari.in Friday, Jan 16, 2026 - 02:41 PM (IST)

पंजाब डेस्क: लोहड़ी और मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग ने पंजाब स्टेट डियर लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2026 का आयोजन किया है। इस साल लोहड़ी बंपर का पहला इनाम ₹10 करोड़ रखा गया है। लॉटरी प्रेमियों को अब इसके ड्रॉ और नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। पंजाब स्टेट लॉटरी देश की लोकप्रिय लॉटरी योजनाओं में से एक मानी जाती है, जो बड़े इनामों के लिए जानी जाती है।

कब होगा ड्रॉ
ड्रॉ की तारीख: 17 जनवरी 2026
समय: शाम 6 बजे
पहला इनाम: 10 करोड़ रुपए
लॉटरी सीरीज़: A, B (200000 से 999999)

कैसे खरीदें टिकट
लॉटरी टिकट की कीमत 500रुपए प्रति टिकट है। टिकट रिफंड योग्य नहीं है। इच्छुक लोग टिकट पंजाब लॉटरी शॉप की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

कब और कहां देखें रिजल्ट
लॉटरी का परिणाम 17 जनवरी 2026 को शाम 6 बजे घोषित किया जाएगा। ड्रॉ को पंजाब स्टेट लॉटरी की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा, रिजल्ट निर्धारित चैनलों और वेबसाइट्स पर भी अपडेट किया जाएगा।

दूसरा इनाम: ₹1,00,00,000 (3 विजेता, हर एक को ₹1 करोड़)
तीसरा इनाम: ₹50 लाख (3 विजेता)
चौथा इनाम: ₹10 लाख (9 विजेता)
पांचवां इनाम: ₹5 लाख (9 विजेता)
छठा इनाम: ₹9,000 (2,400 विजेता)
सातवां इनाम: ₹7,000 (2,400 विजेता)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News