Punjab : बॉर्डर पर ड्रोन के जरिए आ रहे हथियारों पर बड़ी कार्रवाई, 3 युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 10:01 PM (IST)

तरनतारन  (रमन) : तरनतारन जिले के बॉर्डर इलाके में ड्रोन गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजैंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। हलका खेमकरण के गांव माड़ी मेघा के खेतों में ज्वाइंट ऑप्रेशन करते हुए बी.एस.एफ. और पंजाब पुलिस थाना खालड़ा की टीम ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार युवक पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई पिस्टल लेने खेतों में पहुंचे थे। सिक्योरिटी एजैंसियों को पहले ही खुफिया जानकारी मिल गई थी, जिसके आधार पर इलाके में नाकाबंदी करके कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान युवकों के पास से पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस तस्करी में शामिल दूसरे लोगों के बारे में जानकारी मिल सके।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News