Punjab : वंदे भारत की चपेट में आने से व्‍यक्ति की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच जारी

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 07:04 PM (IST)

नंगल (सैनी): नंगल के नजदीकी गांव पट्टी फाटक से कुछ ही दूरी पर एक व्‍यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। इस घटना संबंधी जानकारी देते नंगल रेलवे चौकी के ए.एस.आई. अवतार चंद ने बताया कि करीब 10:30 बजे 22447 वंदे भारत एक्‍सप्रैस नंगल की ओर रही थी तो उक्‍त स्‍थान पर एक व्‍यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने संबंधी उन्‍हें जानकारी मिली थी।

अवतार चंद ने बताया कि रेलवे पुलिस ने जब मौके पर जाकर देखा तो उस व्‍यक्ति के आधार कार्ड से उसका नाम बृज मोहन निवासी खेड़ा कलमोट का पता चला तो उन्‍होंने इसी सूचना परिजनों को दी। उन्‍होंने बताया कि परिजनों ने बताया कि बृज मोहन ऊना के किसी संस्‍थान में मंदबुद्धि बच्‍चों को पढ़ाते थे और पता नहीं वह उक्‍त कैसे पहुंच गए।

अवतार चंद ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने की कारवाई शुरू कर दी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि लाश का पोस्‍टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News