Punjab मौसम रिपोर्ट: 23 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम, जानें अपने शहर का हाल

punjabkesari.in Thursday, Nov 20, 2025 - 08:57 AM (IST)

जालंधर: पंजाब के मौसम को लेकर नई अपडेट सामने आई है। मौसम विभाग ने पंजाब के मौसम के लिए आज से लेकर 23 नवंबर तक की भविष्यवाणी जारी की है। ताज़ा जानकारी के अनुसार इस हफ्ते बारिश की कोई संभावना नहीं है। विभाग ने साफ शब्दों में कहा है कि प्रदेश में फिलहाल कहीं भी बारिश नहीं होगी।

पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार गिर रहा था, लेकिन अब धीरे-धीरे इसमें बढ़ोतरी शुरू हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में यह बढ़ोतरी जारी रहेगी। हालांकि तीन दिन बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

जानें प्रमुख शहरों का तापमान
अमृतसर: अधिकतम 24.7°C और न्यूनतम 9.4°C
लुधियाना: अधिकतम 26.2°C और न्यूनतम 8.6°C
पटियाला: अधिकतम 28.4°C और न्यूनतम 9.6°C
पठानकोट: अधिकतम 26.3°C और न्यूनतम 10.6°C
फरीदकोट: अधिकतम 29.2°C और न्यूनतम 6.2°C (सबसे गर्म)
बठिंडा: अधिकतम 28.8°C और न्यूनतम 9.2°C
एस.बी.एस. नगर (नवांशहर): अधिकतम 26.9°C और न्यूनतम 10.3°C

इसके साथ ही बता दें कि अब ठंडी हवाएं महसूस होने लगी हैं और आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। साथ ही घनी धुंध का भी दौर शुरू हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News