एक क्लिक में पढ़े पंजाब की खास खबरें
punjabkesari.in Monday, Jul 16, 2018 - 02:40 PM (IST)
पंजाब डेस्कः लुधियाना में भारी बारिश का कहर, फरीदकोट में रेत के टिब्बे से मिला आर्टिलरी गन शैल। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शैड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको पंजाब के हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढ़िए पंजाब की अब तक की बड़ी खबरें।
लुधियाना में भारी बारिश का कहर,स्कूल और अस्पताल की दीवार गिरी
लुधियाना में सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस कारण लुधियाना के इस्लामागंज में स्थित सरकारी स्कूल की दीवार गिरने से छात्र बाल-बाल बच गए। मलबे के नीचे दबने से दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
फरीदकोट में रेत के टिब्बे से मिला आर्टिलरी गन शैल
फरीदकोट में आर्टिलरी गन शैल मिलने से सनसनी फैल गई। उक्त घटना गांव किला की है। रेत का टिब्बा उठाते समय शैल मिला है।
सरकारी बसों की नहीं मिलेंगी सेवाएं, पंजाब रोडवेज-पनबस बसों का चक्का जाम आज से
राज्य के स्वामित्व वाली पंजाब रोडवेज के कांट्रैक्ट वाले कर्मचारियों ने आज से शुरू होने वाली तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। राज्य सरकार के खिलाफ उनकी मांगों के प्रति गंभीरता नहीं दिखने का विरोध किया।
भाखड़ा नहर से मिली युवती की लाश
पटियाला के सैंचरी एन्क्लेव थाने के अधीन पड़ती भाखड़ा नहर में से एक लड़की का शव मिला। उसको गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया।
नशा तस्करों की जानकारी पुलिस को देने के लिए आगे आएं पंजाबी : अमरेंद्र
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पंजाबियों को आह्वान किया है कि वे नशा तस्करों तथा शहरों व गांवों में बिक रहे नशों के बारे में पुलिस को जानकारी देने के लिए आगे आएं ताकि नशा रूपी बीमारी को जड़ से उखाड़ फैंकने में मदद मिल सके। मुख्यमंत्री ने आज कहा कि अतीत में भी पंजाब को अनेकों चुनौतियों का सामना करना पड़ा है तथा इन चुनौतियों का पंजाबियों ने मिल कर सामना किया।
सन्नी लियोनी ने सिख राजनीति में मचाया घमासान
बालीवुड की मशहूर अभिनेत्री सन्नी लियोनी की जिंंदगी पर बनने जा रही करनजीत कौर की अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी रिलीज होने से पहले ही विवादें में घिर गई है, जिस ने सिख राजनीति में घमासान मचा दिया है।