Punjab : नशा तस्कर पर पुलिस का Action, पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में था आरोपी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2024 - 08:07 PM (IST)

तरनतारन : पाकिस्तानी तस्करों के साथ संपर्क बना कर भारतीय क्षेत्र में हैरोइन की खेप मंगवाने वाले 3 मैंबरी गिरोह के 1 मैंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना खालड़ा की पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी से मोबाइल बरामद किया। इस मोबाइल की जांच से कई अहम खुलासे होने की संभावना है। इससे हैरोइन की बड़ी खेप बरामद होने के संकेत नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Farmer Protest: शंभू बॉर्डर पर अब मोर्चा संभालेंगी महिलाएं

जानकारी देते हुए थाना खालड़ा के प्रभारी इंस्पैक्टर विनोद कुमार ने बताया कि एस.एस.पी. अश्वनी कपूर के आदेशों व डी.एस.पी. भिखीविंड प्रीतइंद्र सिंह के निर्देशों पर सरहदी क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। बी.एस.एफ. के कंपनी कमांडर बी.ओ.पी. डल द्वारा सूचना दी गई कि गांव डल में ड्रोन की दस्तक हुई है। इसके अलावा गुप्त सूचना यह भी प्राप्त हुई कि कुछ तस्कर पाकिस्तान से ड्रोन द्वारा भारतीय क्षेत्र में पहुंची हैरोइन की खेतों में तलाश कर रहे हैं।

डी.एस.पी. प्रीतइंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा बीती शाम करीब 6 बजे कार्रवाई करते हुए आरोपी जगरुप सिंह पुत्र सकत्र सिंह निवासी माणोचाहल को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी से मोबाइल की बरामदगी हुई। आरोपी जगरुप सिंह से पूछताछ करने पर पता चला कि फरार होने वाले उसके 2 साथियों का नाम जे.पी. निवासी माणोचाहल, दविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी माड़ी गोड़ सिंह है। इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें-Teachers के लिए खड़ी हुई नई मुसीबत, पोर्टल से Remove हुआ ये लिंक


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News