नशा तस्करों पर पुलिस Action, अफीम सहित 3 काबू

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2024 - 06:57 PM (IST)

लुधियाना : थाना टिब्बा की पुलिस ने 3 आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी रछपाल सिंह उर्फ पाला, नरेश कुमार और राम लाल उर्फ रामा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

एस.आई. मोहन लाल के मुताबिक वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर था। इसी दौरान आरोपियों को पैदल जाते हुए देखा और शक होने पर रूकने का इशार किया। तब आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। मगर पीछा कर आरोपियों को पकड़ लिया। जब आरोपियों की चैकिंग की तो अफीम मिली। पुलिस का कहना है कि आरोपी अफीम सप्लाई करने के लिए आए थे। अब आरोपियों का रिमांड हासिल कर पूछताछ की जा रही है कि वे कहां से अफीम लेकर आए थे और आगे किन लोगों को बेचनी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News