Ludhiana : अवैध कालोनी काटने वाले 3 कालोनाइजरों पर  Action, केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2024 - 11:57 PM (IST)

लुधियाना  (अनिल): थाना मेहरबान पुलिस ने अवैध तरीके से कालोनी काटने वाले कालानोइजरों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को ग्लाडा विभाग के अधिकारी सर्वशवीर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि गांव नूरवाला में बाला जी एन्क्लेव नाम से जंग सिंह ग्रेवाल व उसके भाई सुखजिन्द्र सिंह ग्रेवाल पुत्र बलदेव सिंह निवासी नूरवाला ने पंजाब सरकार के आदेशों का उल्लंघन करते हुए अवैध कालोनी काट रखी है।

पुलिस ने उक्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जंग सिंह ग्रेवाल व सुखविन्द्र सिंह ग्रेवाल के खिलाफ पंजाब अपार्टमैंट प्रापर्टी रैगुलेशन एक्ट (पापरा) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दूसरे मामले में गांव नूरवाला में लाभ विहार नाम की एक अवैध कालोनी काट रखी है जिसके चलते पुलिस ने जोरा सिंह पुत्र सवरन सिंह निवासी नूरवाला के खिलाफ पंजाब सरकार के आदेशों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News