कांग्रेसियों के दबाव में काम कर रही पंजाब पुलिस व प्रशासन: कालिया

punjabkesari.in Saturday, Jan 02, 2021 - 09:49 AM (IST)

जालंधर(राहुल/ गुलशन): कैप्टन सरकार पंजाब में विकास करवाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रही है। पंजाब पुलिस व प्रशासन कांग्रेसियों के दबाव में काम कर रहा है जिससे जनसाधारण परेशान है। ये विचार भाजपा पंजाब के पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन कालिया ने पार्टी मुख्यालय, सर्कुलर रोड में पत्रकारों से बातचीत में व्यक्त किए। पंजाब की बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था पर पंजाब सरकार के मुख्य सचिव और डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) को बुलाकर स्पष्टीकरण देने को कहना रा’यपाल पंजाब के संवैधानिक अधिकार क्षेत्र में है।

वहीं कालिया व पूर्व विधायक के.डी. भंडारी ने कहा  कि मुख्यमंत्री अमरेंद्र और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ को रा’यपाल के संवैधानिक अधिकार क्षेत्र पर प्रश्नचिन्ह लगाने का कोई अधिकार नहीं है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों 2 कांग्रेसियों संजय जिंदल उर्फ बॉबी और मक्खन लाल तथा उनके अन्य साथी कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के वितरण के लाइव प्रोग्राम में बङ्क्षठडा में सरेआम गुंडागर्दी की जिसे पुलिस मूकदर्शक बन देखती रही और भाजपा कार्यकत्र्ताओं की पिटाई की, जिसकी लाइव रिकार्डिंग भी उपलब्ध है। उक्त लिखित शिकायत के बावजूद एस.एस.पी. बठिंडा ने केस रजिस्टर करने से इंकार कर दिया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा के जोर देने पर पुलिस केस रजिस्टर करने के लिए मान गई, पर फिर भी भाजपा कार्यकत्र्ताओं की शिकायत पर केस रजिस्टर करने की बजाय किसी और ही मनगढंत कहानी पर केस कर दिया ताकि कांग्रेसी दोषियों को बचाया जा सके। एस.एस.पी. बठिंडा का व्यवहार पंजाब की गिरती हुई कानून व्यवस्था की मुंह बोलती तस्वीर है। वहीं भाजपा जालंधर शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव लडऩे के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं, इसीलिए भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने रा’यपाल पंजाब से केंद्रीय सुरक्षा बलों को स्थानीय निकाय के चुनाव में तैनात करने की मांग की है ताकि चुनाव निष्पक्ष हो सके। भाजपा ने कभी भी उक्त चुनाव टालने की बात नहीं की है।  इस मौके पर के.डी. भंडारी, महेंद्र भगत, अमित भाटिया, रमन पब्बी, राजीव ढींगरा, करण सद्दी, बृजेश शर्मा इत्यादि मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News