पंजाब पुलिस ने 8 महीनों में बड़ी मछलियों सहित 11,360 तस्करों को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 15, 2023 - 10:24 AM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नशों के खात्मे के निर्देश पर नशों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई 9वें महीने में प्रवेश कर गई है। पंजाब पुलिस ने 5 जुलाई, 2022 से अब तक 1628 बड़े तस्करों समेत 11,360 लोगों को नशा-तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 8458 एफ.आई.आर. दर्ज की हैं, जिनमें से 962 व्यावसायिक मात्रा से संबंधित हैं।

आई.जी. (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि पुलिस टीमों ने नशा प्रभावित क्षेत्रों में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाकर राज्य भर से 612.78 किलो हैरोइन बरामद की है। इसके अलावा राज्य भर में संवेदनशील मार्गों पर नाके लगाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, पंजाब पुलिस की टीमों द्वारा गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों से 147.5 किलो हैरोइन बरामद की गई, जिससे केवल 8 महीनों में हैरोइन की कुल प्रभावी बरामदगी 760.28 किलो हो गई।

आई.जी. गिल ने कहा कि भारी मात्रा में हैरोइन जब्त करने के अलावा, पुलिस ने राज्य भर से 464.18 किलो अफीम, 586 किलो गांजा, 270 किं्वटल पोस्त और 53.73 लाख टैबलेट/ कैप्सूल/इंजैक्शन/ फार्मा ओपिऑयड की शीशियां भी बरामद की हैं। पुलिस ने इन 8 महीनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करी के आरोपियों के कब्जे से 10.36 करोड़ रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की है। आई.जी. ने साप्ताहिक अपडेट देते हुए बताया कि पिछले एक सप्ताह में पुलिस ने 22 व्यावसायिक समेत 189 प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफ.आई.आर.) दर्ज कर 234 नशा तस्करों/ आपूर्तिकर्तओं को गिरफ्तार किया है और 7.60 किलो हैरोइन, 10.30 किलो अफीम बरामद की है। इनके कब्जे से 13.87 किलो गांजा, 2.80 क्विंटल पोस्त और 59271 टैबलेट/ कैप्सूल/ इंजैक्शन/ वायल्स के अलावा 1.47 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News