नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की प्रापर्टी अटैच

punjabkesari.in Wednesday, Jul 03, 2024 - 02:58 PM (IST)

कपूरथला : जिले में नशे और नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस की मुहिम के तहत सब डिवीजन कपूरथला और सब डिवीजन भुलत्थ की पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए 5 नशा तस्करों की लगभग 2.25 करोड़ रुपए की संपत्ति को सरकारी तौर पर अटैच कर लिया है।

जानकारी के अनुसार एस.एस.पी. कपूरथला वत्सला गुप्ता के आदेशों पर जिला भर में चल रही ड्रग विरोधी मुहिम के तहत नशा बेच कर करोड़ों रुपए की संपत्ति बनाने वाले ड्रग तस्करों की प्रापर्टी को सरकारी तौर पर अटैच करने की प्रक्रिया के तहत एस.पी. (पी.बी.आई.) मनजीत सिंह की निगरानी में डी.एस.पी. (सब डिवीजन) कपूरथला हरप्रीत सिंह तथा डी.एस.पी. भुलत्थ सुरिन्दर पाल ने कार्यवाही करते हुए गांव हमीरा वासी बलविंदर सिंह और बलदेव कौर उर्फ निक्को की 63 लाख 51 हजार और 36 लाख 2 हजार 928 रुपए की संपत्ति पर सरकार ने नोटिस चिपका दिया है।

वहीं डी.एस.पी. सब डिवीजन कपूरथला हरप्रीत सिंह के अनुसार मोहल्ला हाथीखाना में जसबीर सिंह पुत्र महंगा राम की 29.96 लाख, जतिंदर कुमार उर्फ धनिया पुत्र भूषण लाल की 27.82 लाख तथा मोहल्ला सावन सिंह कॉलोनी निवासी कुलदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह की 65.6 लाख की प्रॉपर्टी को सीज़ करके सरकारी नोटिस चिपका दिया गया है। भुलत्थ पुलिस द्व‌ारा इस कार्रवाई के बाद जानकारी देते हुए डी.एस.पी. सुरिंदर पाल धोगड़ी और सुभानपुर थाना प्रमुख कंवरजीत सिंह बल ने बताया कि 20 फरवरी 2020 को गांव हमीरा के आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ भुंदा को एन.डी.पी.एस. के एक पुराने मामले में नामजद किया था। आरोपी भुंदा के पास 63,51,000 रुपए का मकान है। उसकी इस संपत्ति के बाहर नोटिस बोर्ड लगाया गया है।

इसके अलावा आरोपी बलदेव कौर उर्फ निक्को वासी हमीरा के खिलाफ 10 अप्रैल 2020 को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसकी संपत्ति मोटरसाइकिल, घर और बैंक बैलेंस समेत कुल 36,02,929 रुपए जब्त किए गए। पुलिस का कहना है कि उसने यह संपत्ति ड्रग्स बेचकर बनाई है और अब इस संपत्ति पर उसका कोई अधिकार नहीं है और अब यह एक सरकारी संपत्ति है। पुलिस की इस कार्यवाही के दौरान सरकारी तौर पर अटैच किए गए सभी घरों के बाहर इश्तिहार चिपका दिए गए हैं, ताकि कोई भी इस प्रापर्टी को बेच पाए। इस पूरी कार्यवाही को एस.पी. (पी.बी.आई.) मनजीत सिंह, डी.एस.पी. सब डिवीजन कपूरथला हरप्रीत सिंह तथा डी.एस.पी. भुलत्थ सुरिन्दर पाल धोगड़ी ने पूरा करवाया तथा इस दौरान एस.एच.ओ. सिटी कपूरथला सरजीवन सिंह, एस.एच.ओ. सुभानपुर कंवलजीत सिंह भी मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News