पंजाब पुलिस ने हैरोइन तस्कर रजिन्द्र को काबू करके KLF से संबंध रखने वाले नशे-आतंकी रैकेट का किया भंड

punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2020 - 03:16 PM (IST)

जालन्धर(धवन): पंजाब पुलिस ने प्रतिबंधित खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स (के.एल.एफ.) से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय नशे-आतंकी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए वांछित हैरोइन तस्कर रजिन्द्र सिंह उर्फ मिट्ठू उर्फ गंजा को गिरफ्तार कर लिया है तथा साथ ही लॉकडाऊन दौरान नशों व धन को जाने के लिए खुला रास्ता देने के आरोप में पुलिस कांस्टेबल को भी काबू किया गया है। 

रजिन्द्र के साले को उत्तर प्रदेश से इस रैकेट में संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता के अनुसार ये लोग मृतक कुख्यात आतंकी हरमीत सिंह उर्फ पी.एच.डी. के सहयोगी थे। रजिन्द्र के कब्जे से 32 बोर की पिस्तौल तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बाद में उसके जीरकपुर स्थित फ्लैट से 530 ग्राम हैरोइन भी बरामद की गई। एस.ए.एस. नगर में पुलिस ने थाना एस.एस.ओ.सी. में रजिन्द्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसके खिलाफ पंजाब के विभिन्न भागों में कई एफ.आई.आर. दर्ज हैं तथा वह हाल ही में 12 करोड़ के हवाला लेन-देन में भी संलिप्त था।रजिन्द्र ने पुलिस को बताया कि वह नशीले पदार्थों के वितरण में सहयोगी रहा है जोकि कुख्यात व वांछित तस्कर नवप्रीत सिंह उर्फ नव द्वारा उपलब्ध करवाए जाते थे। उसने यह भी स्वीकार किया कि उसने पंजाब के विभिन्न भागों में विभिन्न तस्करों को भारी मात्रा में नवप्रीत सिंह के निर्देशों पर ड्रग्स सप्लाई की। डी.जी.पी. ने कहा कि रजिन्द्र ड्रग्स की खेप श्रीनगर तथा दिल्ली से प्राप्त कर पंजाब में सप्लाई करता था। ड्रग कारोबार से सृजित होने वाले पैसों को हवाला चैनलों से नवप्रीत के पास भेजा जाता था। अप्रैल 2020 में पुलिस कमिश्ररेट अमृतसर ने हिजबुल से जुड़े आतंकी हिलाल अहमद को गिरफ्तार किया जब वह रियाज अहमद नैकू, हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकी के निर्देशों पर नशों से संबंधित पैसों को एकत्रित करने के लिए आ रहा था। 

रजिन्द्र ने चंडीगढ़ व अमृतसर में बड़े पैमाने पर सम्पत्ति बनाई
रजिन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश से प्राप्त जाली प्रमाण पत्रों की मदद से आधार कार्ड तथा पासपोर्ट भी बनाया हुआ था तथा वह भारत से फरार होना चाहता था। डी.जी.पी. ने कहा कि अभियुक्त ने चंडीगढ़ तथा अमृतसर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सम्पत्ति भी बनाई हुई थी। रजिन्द्र सिंह उर्फ मिट्ठू पुत्र जसवंत सिंह, वासी जंडियाला गुरु, अमृतसर फरार नशा तस्कर नवप्रीत सिंह उर्फ नव पुत्र गुरदेव सिंह वासी गांव वजीर भुल्लर, ब्यास, अमृतसर का निकट सहयोगी है तथा उसे 19 अगस्त को जीरकपुर क्षेत्र के पास से काबू किया गया। रजिन्द्र से पूछताछ के बाद उसके साले चिराग राठी को मुजफ्फरनगर तथा श्री मुक्तसर साहिब से संबंधित पुलिस कांस्टेबल कर्मजीत सिंह जोकि चीफ कैमिकल एग्जामिनर खरड़ के डिप्टी डायरैक्टर का ड्राइवर था, को भी काबू किया गया। रजिन्द्र ने अपने साले को बड़े पैमाने पर धनराशि दी थी जिसमें स्वीकार किया कि उसने अपने अंकल के साथ मिलकर लगभग एक करोड़ की राशि सम्पत्ति व वाहनों को खरीदने पर खर्च की।


रजिन्द्र के खिलाफ अमृतसर, जालन्धर व अन्य स्थानों पर कई मुकद्दमे दर्ज
रजिन्द्र के खिलाफ 31 मई 2019 को पुलिस थाना तरसिका जिला अमृतसर (देहाती) में आम्र्स एक्ट तथा एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज है जिसकी जांच एन.आई.ए. द्वारा की जा रही है। जजबीर सिंह उर्फ जैजी जोकि के.एल.एफ. का सदस्य है तथा हरमीत सिंह उर्फ पी.एच.डी. का निकट सहयोगी है, के खिलाफ भी एफ.आई.आर. दर्ज है। जजबीर उर्फ जैजी ने स्वीकार किया है कि वह रजिन्द्र सिंह को हैरोइन की सप्लाई करता था। बाद में एक अलग केस में जजबीर सिंह से 2 हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुए थे जोकि उसे मृतक आतंकी हरमीत सिंह उर्फ पी.एच.डी. ने सीमा पार से सप्लाई किए थे।अमृतसर केस में आगे कार्रवाई करते हुए रंजीत सिंह उर्फ चीता जोकि कुख्यात नशा तस्कर है, को काबू किया गया तथा उसने स्वीकार किया कि वह नशों की खेप हरप्रीत सिंह उर्फ ङ्क्षचटू वासी फिल्लौर को सप्लाई करता था। नवप्रीत सिंह उर्फ नव को हैरोइन से मिलने वाला पैसा दिया जाता था। बाद में उसने हरप्रीत सिंह उर्फ ङ्क्षचटू को नेकदीप सिंह उर्फ सन्नी के साथ मिलकर मारने की योजना बनाई क्योंकि नशों के व्यापार को लेकर उनमें विवाद उत्पन्न हो गया था। उसके बाद रजिन्द्र सिंह ने पंजाब में हैरोइन के नैटवर्क को संभाला तथा वह नवप्रीत सिंह से दिशा-निर्देश लेता था। रजिन्द्र सिंह के खिलाफ पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर, कपूरथला तथा जालन्धर देहाती में भी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकद्दमे दर्ज हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News